
अंबिकापुर,16 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। पिछले दो दिनों से रिमझिम व मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने से जन जीवन अस्त- व्यवस्त हो गया है। मौसम विभाग ने संभाग के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण शहर के कलाकेन्द्र मैदान सहित कई स्थानों पर पेड़ गिरे हैं। दोपहर करीब 12.30 बजे कलाकेन्द्र मैदान में ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम चल रहा था। इस समय काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे। तभी अचानक यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक उखड़ कर गिर गया। पेड़ गिरने से मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। पेड़ गिरने से 2 व्यक्ति घायल हो गए और 2-3 दुपहिया चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कला केन्द्र मैदान में यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इस दौरान मैदान में ईद मिलादुन्नदबी पर मुस्लिम समाज का कार्यक्रम चल रहा था। पेड़ गिरने से मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। पेड़ गिरने से 2 व्यक्ति घायल हो गए और 2-3 दुपहिया व चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। जिस स्कार्पियो वाहन पर पेड़ गिरा उसमें कुछ महिलाएं बैठी हुई थीं। हालांकि वाहन में बैठा कोई भी हताहत नहीं हुआ है। कला केन्द्र मैदान के अलावा अंबिकापुर-रामानुजगंज रोड स्थित रवि पेट्रोल पंप के समीप पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। वहीं बीटीआई के अगल में भी दो यूकेलिप्टस का पेड़ गिरे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur