सीतापुर,14 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। टांगी से हमाल कर एक व्यक्ति ने खेत में घास काट रही महिला को मौत के घाटा उतार दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम वंदना हाईस्कूल के पास रहने वाली 35 वर्षीय कांति पैंकरा पति सुकरित पैंकरा शुक्रवार की शाम 4 बजे अपने खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान गांव का पंचुराम मांझी उम्र 55 वर्ष हाथ मे टांगी लिए लकड़ी काटने जंगल की ओर जा रहा था। जंगल जाने के दौरान वो महिला के खेत के पास से होकर गुजर रहा था। तभी उसके हाथ मे टांगी देख महिला तेज आवाज में उससे पूछताछ करने लगी। यह बात पंचुराम को नागवार गुजरी और उसने टांगी से महिला के सिर पर हमला कर दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इधर अंधेरा होने के बाद भी महिला घर नही पहुंची तो परिजन को उसकी चिंता होने लगी। महिला का पति सुकरित उसे तलाश करते हुए खेत के पास पहुंचा। यहां उसने टॉर्च जलाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। खेत मे उसकी पत्नी की अस्त-व्यस्त लाश पड़ी हुई थी। फिर वह घर पहुंचा और अन्य परिजन को पत्नी की हत्या के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर उसे हॉस्पिटल भिजवाया। इस मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी जत कर आरोपी पंचुराम को गिरफ्तार कर लिया है। उइस कार्रवाई में एसडीओपी राजेंद्र मंडावी, साइबर सेल प्रभारी प्रदीप जॉन लकड़ा समेत पुलिस के जवान शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur