Breaking News

रायपुर,@सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन

Share


तेलीबांधा तालाब में करवाया मुंडन
रायपुर,12 सितम्बर 2024 (ए) । सब इंस्पेक्टर भर्ती 2018 का परिणाम अब तक जारी नहीं करने के विरोध में अभ्यर्थियों ने तेलीबांधा तालाब में मुंडन करवाया है। अभ्यर्थियों की एक सूत्रीय मांग है कि उनका परिणाम जारी किया जाए। परिणाम नहीं जाने करने के विरोध सभी अभ्यर्थी राजधानी रायपुर में डटे हुए है और लगातार अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे है। सभी अभ्यर्थी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 का रिजल्ट जारी करने की एक सूत्रीय मांग कर रहे हैं। तारीख नहीं मिलने पर युवतियों ने भी मुंडन करवाने की बात कही है। अभ्यर्थी आमरण अनशन समेत अलग अलग प्रकार से प्रदर्शन कर रहे हैं।
वर्ष 2018 में सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकाली गई थी जिसे आज 6 साल हो चुके है लेकिन आज तक प्रक्रिया अधूरी है क्योंकि परीक्षा के अंतिम परिणाम अब तक जारी नहीं हुए है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply