भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव सहित 3 गिरफ्तार…
बलौदाबाजार,29 जून 2024 (ए)। कलेक्टर-एसपी कार्यालय में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना में शामिल तीन बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों में भीम आर्मी छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार और प्रदेश महासचिव रामस्वरूप महिलांगे शामिल है। वहीं इस घटना में शामिल 151 आरोपियों को पुलिस ने अबतक के गिरफ्तार किया है।दरअसल, 10 जून को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा संयुक्त कार्यालय और परिसर में खडी वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम बनाकर दबिश दे रही है। आरोपियों के वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर उन्हें गिरफ्तार भी किया जा रहा है।इसी क्रम में 27 जून को प्रकरण में शामिल 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी में छग में भीम आर्मी का प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार कठौतिया,प्रदेश महासचिव रामस्वरूप महिलांगे शामिल है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में अभीतक के कुल 151 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur