Breaking News

अंबिकाुपर@पिता ने बेटे के सीने में मारा तीर,हालत गंभीर

Share


अंबिकाुपर,29 जून 2024 (घटती-घटना)। शरब के नशे में धुत पिता ने घर में रखा तीर-धनुष निकालकर बेटे पर हमला कर दिया। तीर सीधे बेटे के सीने में घुस गया। तीर लगते ही बेटा मूर्छित होकर जमीन पर गिर गया। सीने में धंसे तीर के साथ परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों ने 2 घंटे ऑपरेशन कर तीर बाहर निकाला। इसके बाद भी युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसर अर्जुन लाल (25) पिता रतन लाल बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। अर्जुन 27 जून की शाम को अपने भाई के साथ काम करने बनारस जाने वाला था। इससे पूर्व अर्जुन ने पिता से कहा कि आप भी काम करने चलो। पिता शराब के नशे में था। बेटे द्वारा काम करने जाने की बात कहना उसे अच्छा नहीं लगा और गाली-गलौज शुरु कर दी। उसने कहा कि हमसे बुजुर्ग अवस्था में भी काम कराओगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और मारपीट करने लगे। घर वालों द्वारा बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद अर्जुन अपने भाई के साथ बाइक से बनारस जाने घर से निकल ही रहा था कि पिता ने उस पर तीर से हमला कर दिया। तीर बेटे के सीने के बीचों-बीच जा घुसा और वह मुर्छित होकर जमीन पर गिर गया। तीर लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए परिजन वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देख मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। फिर परिजन उसी हालत में उसे लेकर अंबिकापुर पहुंचे। परिजन 28 जून की सुबह 6 बजे अर्जुन को तीर लगे स्थिति में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। आपातकालीन ड्यूटी में पदस्थ चिकित्सकों द्वारा मामले की जानकारी सीनियर चिकित्सकों को दी गई। सीनियर चिकित्सक के आने के बाद उसका उपचार शुरू किया गया। सर्जन विभाग के एचओडी डॉ. एसपी कुजूर व अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति में उसका ऑपरेशन किया गया। करीब 2 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद अर्जुन के सीने से तीर बाहर निकाला गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply