अंबिकाुपर,29 जून 2024 (घटती-घटना)। रौतिया समाज के विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। युवती की लाश 17 जून को घर के पास फांसी पर लटकी हुई मिली थी। परिजन ने मृतका के पे्रमी पर संदेह जताया था। घटना के 13 दिन बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज रौतिया समाज ने शुक्रवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी। मामले में एसपी द्वारा जांच अधिकारी को हटा दिया गया था। जांच अधिकारी को हटते ही पुलिस ने आरोपी मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भदवाही की रहने वाली सीता 16 जून की घर में परिजनों को बिना बताए रात 11 बजे कही चली गई थी। दूसरे दिन घर के पास कुछ दूरी पर पेड़ में युवती की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली थी। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। परिजन का आरोप है कि घटना के 13 दिन बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई नहीं करने से नाराज रौतिया समाज के लोगों ने शुक्रवार को अंबिकापुर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा था। एसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया था। वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी को हटा दिया गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी मृतका के प्रेमी जयंत ठाकुर निवासी कलचा उदयपुर को गिरफ्तार किया है। मृतका व आरोपी का प्रेम प्रसंग था। घटना दिवस जयंत युवती को साथ लेकर गया था। आरोपी युवती से शादी करने से इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुई थी। इससे नाराज होकर युवती ने घर से कुछ दूरी पर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत कार्रवाई कर जेल दखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur