अंबिकापुर,28 जून 2024 (घटती-घटना)। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां समाप्त होने के बाद 26 जून बुधवार को सरगुजा जिले के सेजेस केशवपुर में कक्षा एक के नवप्रवेशित एवं अन्य सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा लड्डू खिलाकर शाला में प्रवेश कराया गया। इस दौरान संस्था के प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने मां सरस्वती और छाीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के उाम स्वास्थ्य और कुशल अध्ययन अध्यापन की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान कई पलक भी उपस्थित थे। नए सत्र में नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। सभी बच्चे स्कूल के शुरू होने को लेकर तथा अपने मित्रों से मिलकर काफी उत्साहित नजर आए। संस्था के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी जारी रखने तथा अध्ययन के साथ-साथ एक अच्छे इंसान बनने की भी प्रेरणा दी। विद्यालय खुलने के प्रथम दिवस ही 90 प्रतिशत विद्यार्थी उपस्थित थे। छाीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में प्रथम दिवस से ही विद्यार्थियों का अध्ययन प्रारंभ हो चुका है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur