Breaking News

अंबिकापुर@दो सगी बहनों को सांप ने काटा,इलाज के दौरान हुई मौत,परिवार में पसरा मातम

Share

सांप के काटने से दो सगी बहनों की मौत

अंबिकापुर,27 जून 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ के अंबिकापुर में सांप के काटने से दो सगी बहनों की मौत हो गई है। जिस वक्त सांप ने इन्हें काटा था,उस वक्त यह दोनों जमीन पर सो रही थी। इसके बाद दोनों के उल्टी करने पर परिजन हॉस्पिटल लेकर गए। लेकिन संजना और सुमन दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बता दें, इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन ग्राम गोवर्धनपुर चंदौरा से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन दोनों बहनों की इलाज के वक्त मौत हो गई है।
सांप ने युवक को काटा
ग्रामीणों तक विज्ञान तो पहुंच चुका है लेकिन आज भी वे विज्ञान से ज्यादा महत्व अंधविश्वास को देते हैं। सांप काटने पर अस्पताल की जगह वे झाड़-फूंक करने वाले के पास जाते हैं। ऐसा ही एक मामला कवर्धा से सामने आया था। जहां एक सांप ने युवक को काट दिया था। इसके बाद परिजनों ने युवक को हॉस्पिटल ले जाने के बजाए झाड़-फूंक करवाने के लिए ले गए। समय से इलाज नहीं मिलने के चलते युवक की मौत हो गई थी। यह मामला झलमला थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा के अंजना गांव में सुकलु मेरावी नाम के युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद परिजनों ने अंधविश्वास के चलते युवक को झाड़-फूंक कराने के लिए लेकर गए। जब युवक की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply