अंबिकापुर,27 जून 2024 (घटती-घटना)। जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को 50 से अधिक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी देर रात तक संवेदनशील क्षेत्रों की जांच की गई। इस दौरान ग्राउण्ड, तालाब के किनारे बैठने वाले असामाजिक तत्वों एवं खुले में शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सार्वजानिक स्थान पर शराब सेवन करने 4 प्रकरणों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा गाड़ाघाट मैदान, मल्टीपरपज स्कूल मैदान, नगर पालिका मैदान,फारेस्ट ग्राउंड प्रतापपुर नाका,कलाकेंद्र मैदान तकिया रोड़ ग्राउंड,गांधी स्टेडियम, संजय पार्क के सामने ग्राउंड, रिमझिम तालाब,बरेज तालाब, साीपारा तालाब,पीजी कॉलेज ग्राउंड, शिवधारी तालाब, गोधनपुर ग्राउंड, महुआपारा ग्राउंड, किसान राईस मिल ग्राउंड, बिशुनपुर तालाब ग्राउंड, सूर्य मंदिर तालाब, पॉलिटेक्निक ग्राउंड, गंगापुर शराब दुकान के पास, मेडिकल कॉलेज रोड़, दर्रीपारा जेल तालाब, भाथूपारा तालाब, ट्रांसपोर्ट नगर, गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड, मठपारा एरिया, जगदीशपुर रोड़, नमना तालाब मोड़ गौरव पथ, वनदेवी मंदिर के आस पास एवं रघुनाथ ग्राउंड जिला अस्पताल के पास औचक छापेमार कार्यवाही कर तालाब एवं मैदान मे अकारण देर रात तक बैठे आसामजिक तत्वों कों सख्त चेतावनी देते हुए अगले बार मौक¸े पर पाये जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही किये जाने की समझाईस दी गई एवं सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले 5 व्यक्तियों कों पकडक¸र अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur