Breaking News

अंबिकापुर@युवक की बाइक चोरी,जुर्म दर्ज

Share

अंबिकापुर,27 जून 2024 (घटती-घटना)। नारियल पानी बेचने वाले व्यवायी की बाइक अज्ञात चोरों ने 23 जून की शाम को पार कर दी। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सूरज सोनकर खटिकपारा नमनाकला का रहने वाला है। वह केदारपुर में नारियल पानी बचने के लिए ठेला लगाता है। 23 जून को वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 डीवाई 2642 को ठेला के पास खड़ा किया था। शाम करीब 7 बजे वह ठेला को यातायत थाना के पीछे लगाने गया था। इधर उसकी बाइक अज्ञात चोरों ने पार कर दी। सूरज ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply