Breaking News

रायपुर,@प्री बीएड और प्री डीएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड आज से

Share


रायपुर,24 जून 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा 32 जिला मुख्यालयों में प्री बीएड और प्री डीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाना है। जिसके प्रवेश पत्र आज से अपलोड कर दिए गए है। व्यापम की साइट से छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। अभ्यर्थी इस यूआरएल को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है। परीक्षा के दिन एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।परीक्षा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। एडमिट कार्ड में फोटो साफ नहीं आने पर दो कलर पासपोर्ट फोटो साथ ले जाना होगा। परीक्षार्थियों को अपना फोटो युक्त मूल आईडी आधार, पेन, ड्राइविंग लाइसेंस पासपोर्ट आदि साथ लाना होगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply