Breaking News

रायपुर@रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर बढ़ी हलचल

Share


रायपुर,24 जून 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद आगामी समय में उपचुनाव होना है। कांग्रेस और भाजपा किसे अपना उम्मीदवार बनाएं, इस पर भी चर्चा तेज है। इस बीच पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया के बयान के बाद राजनीतिक सरगरमी भी तेज हो गई हैं. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि कौन सा कैंडिडेट उतारे, इस पर कांग्रेस सांसद बृजमोहन अग्रवाल से सलाह लेगी।
दरअसल, रायपुर दक्षिण से कौन सा कैंडिडेट उतारे इस पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा कि इस पर कांग्रेस सांसद बृजमोहन अग्रवाल से सलाह लेगी. बृजमोहन अग्रवाल दुखी हैं, उन्हें केंद्र में मंत्री नहीं बनाया गया, इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को मिलेगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply