Breaking News

रायपुर@बीजेपी मंत्री का कांग्रेस पर हमला

Share


रायपुर,23 जून 2024 (ए)।
कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष बदले जाने की इस खबर के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। बीजेपी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला हैं। भाजपा ने आदिवासी कार्ड खेलते हुए कांग्रेस के इस फैसले को सीधे आदिवासियों के अपमान से जोड़ दिया हैं। मामले पर बीजेपी के वरिष्ठ आदिवासी नेता और केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने दावा किया है कि,कांग्रेस में आदिवासी नेताओं की कोई पूछपरख नहीं है। कांग्रेस ने दीपक बैज को बलि का बकरा बनाया है। कांग्रेस ने इसी तरह मोहन मरकाम को भी बलि का बकरा बनाया था। रामविचार नेताम ने आरोप लगाया हैं कि, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री मोहन मरकाम को बेइज्जत कर बाहर निकाल दिया था जबकि प्रेमसाय टेकाम को भी धक्का देकर बाहर निकाला गया था। मंत्री नेताम ने दावा किया कि çफ़लहाल कांग्रेस के अंदर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। कांग्रेस नेताओं की कपड़े फाड़ की लड़ाई जल्द सड़क में आएगी। यह कौन कर रहा है सबको दिखाई दे रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply