अंबिकापुर,22 जून 2024 (घटती-घटना)। सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन कर आमनागरिकों में भय उत्पन्न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम मे कल दिनांक कों थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर सख़्ती से कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा 2 प्रकरणों में 2 आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। साथ ही थाना सीतापुर, थाना धौरपुर, पुलिस चौकी रघुनाथपुर द्वारा आबकारी एक्ट के तहत अंग्रेजी शराब बेचने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए 1-1 प्रकरण कुल 3 प्रकरण दर्ज किया गया हैं।
थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा पहले प्रकरण मे संत गहिरा गुरु आश्रम के पास सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करते हुए आरोपी (01) विजय कुमार सोनवानी उम्र 44 वर्ष साकिन नया बस स्टैंड के पास थाना मणीपुर एवं थाना मणीपुर अंतर्गत दूसरे प्रकरण मे संत गहिरा गुरु आश्रम के पास सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करते हुए आरोपी (02) अंजू एक्का उम्र 40 वर्ष साकिन गहिरा गुरु आश्रम के पीछे भाथूपारा थाना मणीपुर के विरुद्ध थाना मणीपुर मे धारा 36(च) आबकारी एक्ट का 2 प्रकरण दर्ज किया गया हैं। थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा आरा सीतापुर निवासी दीपक सिंह उम्र 22 वर्ष के कजे से 03 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 300 रुपये एवं बिक्री रकम 150 रुपये जप्त किया गया हैं, थाना धौरपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुधीर एक्का उम्र 45 वर्ष साकिन देवसारा शंकरगढ़ जिला बलरामपुर के कजे से 04 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 400 रुपये जप्त किया गया हैं, पुलिस चौकी रघुनाथपुर द्वारा आरोपिया अनिता मानिकपुरी उम्र 36 वर्ष साकिन रघुनाथपुर के कजे से 4.5 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 675 रुपये आरोपिया के कजे से जप्त किया गया हैं, पुलिस टीम द्वारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कुल 03 प्रकरण दर्ज कर 11.5 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 1375 रुपये एवं बिक्री रकम 150 रुपये जप्त किया गया हैं, पुलिस टीम द्वारा आबकारी के कुल 5 मामले में 5 आरोपियों कों गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक संजय कुमार, जयनाथ भगत, नंदकुमार प्रजापति, पन्ना लाल, महिला आरक्षक रमावती भगत, आरक्षक दिलिप मिंज शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur