Breaking News

अंबिकापुर@युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है मोदी सरकार-राजेश दुबे

Share

अंबिकापुर,22 जून 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी विधिविभाग के महामन्त्री एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी राजेश दुबे अधिवक्ता ने कहा कि वर्षों से नीट की तैयारी करने वाले छात्रों की मेहनत एवं उनके परिजनों को अपने बच्चों के लिये अच्छे कोचिंग की की व्यवस्था करने में आर्थिक परिस्थितियों का आकलन सर्वविदित है,और ऐसी स्थिति में नीट परीक्षा के पेपर लीक होना छात्रों के मेहनत और उनके परिजनों पर मेंटली एक्सटार्सन करने के अपराध के समान है ,जिसकी जवाबदेही मोदी सरकार की है,सबसे ज्यादा सुरक्षित मानी जाने वाली केंद्रीय परीक्षाओं में पेपर लीक करने का व्यापार होना वो भी सरकार के नाक के नीचे इसे नजर अंदाज़ नहीं किया जा सकता,आखिर पेपर लीक करने वाले गिरोह पर संरक्षण किसका है ये देश के सामने आना चाहिये। राजेश दुबे ने आगे कहा कि हृभ््र नें ज्वाइंट ष्टस्ढ्ढक्र-त्रष्ट-हृश्वभ् की परीक्षा भी रद्द कर दिया है, ये देश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ चल रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply