Breaking News

अंबिकापुर,@आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने धरने पर बैठे तिबती शरणार्थी

Share

अंबिकापुर,19 जून 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के मैनपाट में आज बुधवार सुबह दर्जनों की संख्या में तिबती शरणार्थी थाना पहुंच धरने पर बैठ गए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों तिबती युवक के साथ स्थानीय युवक ने की मारपीट की थी, रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है। जिसके विरोध में आज सभी तिबती एक साथ कमलेश्वरपुर थाना पहुंचे। आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सभी धरने पर बैठ गए हैं।
बता दें तिबती फुरफू दोरजी के साथ पिछले दिनों जमीन विवाद पर स्थानीय युवक संतोष यादव ने मारपीट की थी। एफआईआर के बाद भी आरोपी युवक अब तक फरार है। इधर पुलिस का कहना है कि वो आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply