Breaking News

रायपुर@गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र पुलिस की कार्यप्रणाली में बदलाव की जरूरत

Share


रायपुर,18 जून 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर इस बात पर जोर दिया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली उर्दू, फारसी के शब्दों को हटाकर इनकी जगह सरल हिंदी शब्द जोड़ने के लिए राज्य के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।
पत्र में उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपनी लिखा-पढ़ी और बोलचाल में उर्दू, फारसी के शब्दों की जगह सरल हिंदी शब्दों का प्रयोग करे, ताकि आम जनता या पीडि़त को पुलिस की कार्यप्रणाली समझ आए।गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि 1896 के समय से पुलिस विभाग में प्रयोग में लाए जा रहे कई शब्द आम लोगों की समझ में नहीं आते, इसलिए इन्हें बदलना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के 24 साल बाद व्यापक जनहित में यह अच्छी पहल होगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply