लखनपुर,17 जून 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ ईद उल अजहा बकरीद का पर्व मनाया गया। सुबह 8 बजे लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 स्थित ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा कर और देश में अमन चैन के लिए दुआए मांगी गई। बड़ी संख्या मुस्लिम समुदाय के बूढ़े बच्चे और जवान नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे थे। हाफिज महताब आलम ने उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद अल-अजहा बकरीद पर्व में कुर्बानी को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। सलातो सलाम के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दूसरे को गले लगा कर ईद उल अजहा बकरीद पर्व की मुबारकबाद दी नमाज़ अदा करने के बाद परंपरा अनुसार घर में बकरे की कुर्बानी दी गई। इस्लाम धर्म के अनुसार प्रमुख त्योहारों में से एक ईद उल अजहा बकरीद का पर्व खास होता है। ईद उल अजहा बकरीद के अवसर पर कुर्बानी देने का रिवाज लंबे समय से चल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur