Breaking News

रायपुर@बलौदाबाजार घटना में हुए नुकसान की भरपाई दोषियों से की जाएगी

Share


रायपुर,12 जून 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 10 जून को हुई हिंसक घटना की समीक्षा की गई है। मामले में समीक्षा के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने घटना में हुई करोड़ो के नुकसान की भरपाई दोषियों से करवाने की बात कही है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बलौदाबाजार में हुई घटना के पीछे समाज से बाहरी लोगों का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक नहीं यह असामाजिक लोगों का काम है। उन्होंने बताया कि मामले में न्यायिक जांच की घोषणा किए जाने के बाद सतनामी समाज ने संतुष्टि जाहिर की थी।डिप्टी सीएम ने मामले आगे कहा, कि यह बहुत दुख का विषय है, यह नहीं लगता कि छत्तीसगढ़ के लोग हैं, इसमें बाहरी लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा कि इस घटना योजनाबद्ध तरीके से की गई है। हाथ में पेट्रोल बोतल, डंडे-लाठी के साथ लोग नजर आए हैं।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि 9 दिन और 9 रात मैं भी आंदोलन में बैठा था, लेकिन अंदर नहीं गया क्योंकि हमें अपनी सीमा पता है। लोकतंत्र में एक सीमा होती है, इसके आगे अराजकता होती है। सुंदर बिल्डिंग जला दी, किसी को इससे क्या मिला। डिप्टी सीएम शर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा है, कि बलौदाबाजार में की गई आगजनी में करोड़ों का नुकसान हुआ है, तो इसकी भरपाई आरोपियों से ही की जाएगी।
भाजपा की तरफ से मामले में कांग्रेसी नेताओं पर समाज को भड़काने के आरोप को लेकर भी बयान दिया है. उन्होने कहा कि जांच में जिन-जिन लोगों का नाम सामने आएगा, सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply