Breaking News

रायपुर,@कांकेर लोकसभा के 4 मतदान केन्द्रों में फिर से होगी मतगणना

Share


रायपुर,11 जून 2024 (ए)।
लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद कांकेर लोकसभा क्षेत्र में मतगणना को बवाल थम नहीं रहा है। कांकेर के 3 विधानसभा क्षेत्र के 4 मतदान केन्द्रों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना की मांग कांग्रेस प्रत्याशी बिरेश ठाकुर ने की है। भाजपा के भोजराज नाग ने बिरेश ठाकुर को 1884 वोटों से हराया है। इसके बाद से इस हार को कांग्रेस प्रत्याशी स्वीकारने को तैयार नहीं है। इस वजह से उन्होंने केन्द्रीय चुनाव आयोग के निर्देश के तहत अपना संदेह जताते हुए आवेदन किया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने नियम के तहत जीएसटी सहित एक लाख 80 हजार रुपए जमा कर दिया है। बिरेश ठाकुर ने खुद इस बात की पुष्टि टीआरपी से की है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply