Breaking News

रायपुर@तोखन साहू को शहरी विकास मंत्रालय का राज्यमंत्री बनाया गया

Share


रायपुर,10 जून 2024 (ए)।
मोदी 3.0 में शामिल किए गए छत्तीसगढ़ के एकमात्र सांसद बिलासपुर के तोखन साहू को शहरी विकास मंत्रालय का राज्यमंत्री बनाया गया है। मनोहर लाल खट्‌टर इस विभाग के कैबिनेट मंत्री होंगे। इसके अलावा मनोहर लाल को उर्जा मंत्री भी बनाया गया है। उस विभाग में उनके राज्यमंत्री के तौर पर उत्तराखंड के कोटे से मंत्री बने अजय टम्टा काम करेंगे। छत्तीसगढ़ के तोखन साहू को बड़ा मंत्रालय मिला है। मोदी सरकार में छत्तीसगढ़ से मंत्री बनने वालों में उनका पोर्टफोलियो पूर्व के दोनों केन्द्रीय मंत्री सीएम विष्णुदेव साय, रेणुका सिंह से अच्छा बताया जा रहा है।तोखन छत्तीसगढ़ से तीन दिग्गजों को पछाड़कर मंत्री पद हासिल किया है। कैबिनेट गठन से पहले चर्चा थी कि दिग्गज बृजमोहन अग्रवाल और लगातार दो बार से सांसद चुने जा रहे विजय बघेल या संतोष पांडेय को मंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन सरकार में तोखन साहू को शामिल किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply