Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी

Share


रायपुर,09 जून 2024(ए)।
छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। रात तीन बजे हुई इस दुर्घटना में बस में सवार 65 यात्रियों में से 40 घायल हो गए। इनमें से 3 की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर घायलों के उपचार के निर्देश दिए हैं तथा मृतकों के प्रति संवेदना जाहिर की है।
छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस के उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटने की दुःखद खबर आ रही है। बस में सवार 65 श्रद्धालु में से तीन के निधन और 40 लोगों के घायल होने की खबर है।
घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे उतर कर पलट गई। घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। उनमें चीखपुकार मच गई। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस की टीम पहुंची।
एसपी ग्रामीण कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि घायलों को बस से निकाल कर जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। जहां 20 वर्षीय अंशु निवासी धमदा, छत्तीसगढ़ और सात वर्षीय अमित की मौत हो गई। नसीरपुर इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि सभी यात्री छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं जो वैष्णो देवी से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। चालक को नींद आने के कारण घटना हुई है।


छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से तीर्थ यात्रा पर गए 56 श्रद्धालुओं से भरी बस आज तड़के उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नसीरपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार तीन तीर्थ यात्रियों की मृत्यु होने के साथ ही लगभग 40 तीर्थ यात्री घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार घायल तीर्थ यात्रियों का इलाज शिकोहाबाद जिला चिकित्सालय, मथुरा एवं फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में जारी है। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के निर्देश पर दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं लूंड्रा विधायक प्रबोध मिंज के साथ मथुरा पहुंचकर घायलों के उचित उपचार की जानकारी लेकर घायलों के परिजनों को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से तीर्थ यात्रा पर गए 56 श्रद्धालुओं से भरी बस आज तड़के उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नसीरपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार तीन तीर्थ यात्रियों की मृत्यु होने के साथ ही लगभग 40 तीर्थ यात्री घायल हो गए है। घायल तीर्थ यात्रियों का इलाज शिकोहाबाद जिला चिकित्सालय, मथुरा एवं फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के निर्देश पर दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं लूँड्रा विधायक प्रबोध मिंज के साथ मथुरा पहुँचकर घायलों के उचित उपचार की जानकारी लेकर घायलों के परिजनों को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply