उदयपुर थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार
- संवाददाता –
अंबिकापुर,07 जून 2024 (घटती-घटना)।उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में पुत्र ने टांगी से हमला कर पिता को मौत के घाट उतार दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार दशरत (56) उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर का रहने वाला था। पत्नी की मौत के बाद वह एक बेटे के साथ जंगल किनारे घर बनाकर रहता था। 4 जून से उसके घर में ताला बंद था। गांव में भी नहीं दिखाई दे रहा था। 6 जून को दशरत का दूसरा बेटा रामसुन्दर पिता को देखने गया तो घर का ताला बंद था। और उसका भाई भी नहीं था। घर के अंदर से बदबू आ रही थी। वह ताला तोडक¸र देखा तो उसके पिता की लाश कंबल में लपेटा हुआ था। खाट के निचे खून गिरकर जम गया था। वह मामले की जानकारी उदयपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। मृतक अपने एक बेटा ठाकुर राम के साथ गांव से अलग जंगल किनारे घर बनाकर रहता था। घटना के बाद से बेठा ठाकुर राम फरार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिता किसी भी कार्य के लिए बार-बार रोक टोक करते थे। इसेस वह काफी नराज रहता था। घटना दिवस 4 जून की सुबह भी पिता ने किसी बात को लेकर डांट फटकार लगाया था। इस लिए वह गुस्से में आकर टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur