Breaking News

रायपुर,@प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 9 को

Share


रायपुर,04 जून 2024 (ए)। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 09 जून 2024 (दिन रविवार) को प्रातः 11ः00 से दोपहर 02ः00 तक (3 घंटे) निर्धारित परीक्षा केन्द्र शासकीय उ.मा.वि. बेलबेहरा, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) में आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया है। चयन परीक्षा के लिए कक्षा 09 वीं के लिए जिन विद्यार्थियों का फार्म स्वीकार किया गया है वे एकलव्य वेबसाईट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक एवं अपने अभिभावक के मोबाईल नंबर की सहायता से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है एवं जिन विद्यार्थियों का फार्म रिजेक्ट किया गया है वे अपने आवेदन क्रमांक एवं अपने अभिभावक के मोबाईल नंबर की सहायता से रिजेक्ट होने के कारण जान सकते है। पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र संबंधित विकासखण्ड कार्यालय, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पोंडीडीह, जमथान से भी प्राप्त कर सकते है। परीक्षार्थी परीक्षा हेतु काले एवं नील रंग के बाल पेन साथ लेकर आयेंगे। परीक्षार्थी परीक्षा के 01 घण्टे पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र में उपस्थित होंगे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply