Breaking News

रायपुर@रायपुर में यातायात आरक्षक की संदिग्ध मौत

Share


रायपुर,30 मई 2024 (ए)। रायपुर में यातायात आरक्षक की संदिग्ध मौत हो गई है। ड्यूटी करने जा रहे जवान भागीरथी कंवर ने दम तोड़ दिया। वो भनपुरी यातायात थाना में पोस्टेड था। वहीं बिलासपुर में महिला की मौत हो गई है। सरगांव के वार्ड क्रमांक-14 स्थित घर के आंगन में महिला चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ में सारे समर कैंप स्थगित कर दिए गए हैं। सभी जिलों के कलेक्टर्स को आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि नौतपा का आज 6वां दिन है। छत्तीसगढ़ में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शाम 7 बजे के बाद भी गर्म हवाएं चल रही हैं। हालांकि आसमान में कुछ जगहों पर बादल भी छाए हुए हैं। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में रात का तापमान 31 डिग्री के पार रहा। जिससे गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। वहीं, ओवरहीट की वजह से बिलासपुर में अलायंस एयर ने फ्लाइट पर लगेज ले जाने पर रोक लगा दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply