Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ वासियों को गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

Share


भारत में मानसून ने दी दस्तक, प्रदेश में जल्द बरसेंगे बादल
रायपुर,30 मई 20204 (ए)। देशभर में आज गुरुवार को नौतपा का छठवां दिन है। छत्तीसगढ़ में बुधवार का तापमान 47 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश में लू की चेतावनी भी जारी कर दी है। इसी बीच प्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक,प्रदेशवासियों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। भारत में आज मानसून की एंट्री हो चुकी है। इसलिए अब छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही बारिश के आसार बन रहे हैं।
ढ्ढरूष्ठ के अनुसार, इस साल समय से 2 दिन पहले ही मानसून केरल के रास्ते भारत पहुंच चुका है। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में 11 तारीख तक मानसून दस्तक देगा। इससे पहले मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया था, कि देश के मानसून की 31 मई से हो सकती है। केरल में मानसून के दस्तक देते ही अन्य राज्यों में भी इसकी शुरुआत हो जाएगी। वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है। इस बार छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 13 जून को हो जाएगी। लेकिन मानसून ने 2 दिन पहले ही देश में दस्तक दे दी है, इसलिए प्रदेश में भी दो दिन पहले ही बारिश की आशंका जताई जा रही है। इस बार पिछले से अच्छी बारिश होने की भी उम्मीद है। यह मानसून किसानों के लिए काफी बेहतर हो सकता है। 106 फीसदी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply