Breaking News

राजनांदगांव@विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंहबोले शराब कोचियों की अब खैर नहीं

Share

राजनांदगांव में अच्छे वोटों से भाजपा प्रत्याशी की होगी जीत
राजनांदगांव,26 मई 2024(ए)।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह आज अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने राजनांदगांव प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने एक निजी होटल में प्राकृतिक चिकित्सा और योग सेंटर का शुभारंभ किया। वहीं अपने निवास कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनों से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आगामी 4 जून को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की मतगणना होगी,जिसमें भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे अच्छे वोटों से विजयी होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूरी 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी. देश में 400 से ज्यादा लोकसभा की सीटें भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी मिलकर जीतेंगे। राजनांदगांव जिले के आबकारी विभाग में पदस्थ उप निरीक्षक द्वारा शराब कोचियों से प्रतिपेटी 200 रुपए कमिशन लेने के आरोप के मामले में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव में कोचिया नाम का प्राणी अब नहीं दिखेगा। इसके लिए पुलिस को सख्ती के साथ निर्देश दिए गए हैं, जो कार्रवाई के रूप में दिखाई दे रहा है और आगे भी दिखेगा।
डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में लगातार चिकित्सकों के इस्तीफे के मामले को लेकर कहा कि राजनांदगांव में दिक्कत काफी दिनों से है।. मुझे लगता है कि दूसरे मेडिकल कॉलेज में जो डॉक्टर को पे मिलता है उसके तुलनात्मक राजनांदगांव में पे कम मिलने की वजह से ऐसी गतिविधियां हो रही है। इसे हम ठीक कर लेंगे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply