Breaking News

अंबिकापुर@लू से राहत पर उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

Share

अंबिकापुर,24 मई 2024 (घटती-घटना)। उार-पश्चिम से आ रही गर्म हवा व बंगाल की खाड़ी की ओर से नम हवा के कारण सरगुजा संभाग में चिपचिपी गर्मी पड़ रही है। इससे लोगों का हाल बेहताल है। लोगों को उमस भरी गर्मी से रात में भी राहत नहीं है। शनिवार को चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि चक्रवात का असर उारी छाीसगढ़ में नहीं पड़ेगी। केवल चिपचिपी गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। वहीं मई महीने के अंत में सूखी गर्मी पड़ सकती है।
बैशाखा का महीना पूरी तरह खत्म हो चुका है। आज से जेष्ट का महीना भी शुरू हो चुका है। लेकिन सरगुजा में इस वर्ष अब तक लू की स्थिति नहीं बनी है। केवल एक दिन 41 डिग्री पारा चढ़ा था। इसके अलावा अब तक मात्र 40 डिग्री से नीचे ही तापमान देखी जा रही है। वहीं मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने आवदाब का असर सरगुजा संभाग में देखा जा रहा है। आवदाब के कारण आसमान में बादल छाए हुए हैै। वहीं उार-पश्चिम से आ रही गर्म हवा के कारण सरगुजा संभाग में चिपचिपी गर्मी पड़ रही है। चिपचिपी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। पंखा, कूलर व एसी में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में शनिवार को एक चक्रवार सक्रिय हो रहा है। इस कारण चिपचिपी गर्मी से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। संभवत: 27 मई के बाद सूखी गर्मी पड़ सकती है। नवतपा 25 मई से शुरू होने वाला है। इस दौरान लू की स्थिति बनती है पर इस वर्ष नवतपा तपने की स्थिति में नहीं है। बार-बार बादलों की सक्रियता के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply