Breaking News

भिलाई-रायपुर@विवादों में घिरे विधायक रिकेश सेन

Share


भिलाई-रायपुर,20 मई 2024(ए)।
वैशाली नगर सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा तक पहुंचे विधायक रिकेश सेन सदैव चर्चा में रहते हैं। इस बार विधायक रिकेश सेन ने महादेव सट्टा मामले में गिरफ्तार आरोपी सतनाम सिंह के पिता बलदेव सिंह और दीपक नेपाली के भाई नीरज और लोकेश को अपना प्रतिनिधि बनाया है। अब सवाल ये उठता है कि महादेव सट्टा मामले में कांग्रेस नेताओं पर चीख—चीखकर आरोप लगाने वाले विधायक रिकेश सेन के पास कार्यकर्ताओं की इतनी कमी है कि वो अब महादेव सट्टा मामले में जेल में बंद आरोपियों के रिश्तेदारों को अपना प्रतिनिधि बना रहे हैं? क्या ऐसी मजबूरी थी कि रिकेश सेन ने महादेव सट्टा के आरोपियों को ही गले लगा लिया? ऐसे कई सवाल हैं जो विधायक रिकेश सेन के इस फैसले पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply