Breaking News

रायपुर@संविदा कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं

Share


रायपुर,18 मई 2024 (ए)।
प्रदेश में 403 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट स्कूलों में लगभग पांच हजार संविदा कर्मचारियों को विगत तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है, वहीं इन स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ शासकीय कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन मिल रहा है, जिसको लेकर छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने नवपदस्थ संचालक महोदया दिव्या मिश्रा को पत्र लिखकर तत्काल राशि आंबटित करने की मांग की गई है। श्री पॉल ने बताया कि पांच हजार संविदा कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शिक्षकों के समक्ष पारिवारिक समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। कई शिक्षकों का बैंक का लोन है, उनके बच्चों के स्कूलों की फीस और घर के अन्य खर्चो को लेकर अब वे चिंतत हो रहे है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply