Breaking News

कबीरधाम@गृहमंत्री ने सरेंडर नक्सली को किया वीडियो कॉल

Share


कबीरधाम,18 मई 2024 (ए)।
जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के प्रयास से नक्सली न केवल मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, बल्कि अब पढ़ाई लिखाई में भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। साल 2021 में आत्मसमर्पण करने वाले दंपति लिबरू उर्फ दिवाकर और लक्ष्मी दिवाकर ने तकरीबन 12 वर्ष बाद दसवीं की ओपन परीक्षा दी,जिसमें दिवाकर 35 प्रतिशत अंकों के साथ पास हुए हैं.। बताया जा रहा है लिबरु उर्फ दिवाकर कोर्राम 14 लाख का इनामी नक्सली था. 2021 में लिबरु ने समाज के मुख्यधारा पर जुड़े और वह अब बहुत खुश है. पूर्व नक्सली लिबरु
ने पुलिस की नौकरी करने की मंशा जताई है. वहीं आज डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व नक्सल दंपति से वीडियो काल में बात कर बधाई दी और पुनर्वास योजना का विस्तार करने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए पुनर्वास योजना के तहत उन्हें मकान के लिए जमीन और पैसे देने का प्रावधान है। इसका लाभ मिलने से आने वाले दिनों में निश्चित ही अन्य माओवादी भी मुख्यधारा से जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस साल वनांचल में निवासरत 200 बैगा युवक युवतियों को भी ओपन परीक्षा का फार्म भरवाए गए, जिसमें अभी तक 140 बच्चों के पास होने की खबर है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply