Breaking News

रायपुर@भाजपा के दिग्गज नेता राजेश मूणत ने पुरी में संभाला मोर्चा

Share

विधायक राजेश मूणत ने कहा कि,पुरी भगवान जगन्नाथ की भूमि हैं। इस पवित्र भूमि में रहने वाले लोग रामभक्तों के साथ हैं। उन्होंने कहा-पुरी की जनता ने तय कर लिया है, कि जो अयोध्या में भगवान राम को लाये हैं,उन्हें ही देश और राज्य की बागडोर सौंपनी हैं। उन्होंने आगे कहा-मैं पुरी विधानसभा सीट के कोने- कोने तक जा रहा हूं,यह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं,कि आमजनों के मन में हमारी प्रत्याशी जयंत कुमार सारंगी और संबित पात्रा के प्रति बेहद स्नेह है। लोगो ने तय कर लिया है,कि वह भाजपा के पक्ष में मतदान करके ओडि़शा में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओडि़शा में भाजपा की सरकार बनेगी। मूणत ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में ओडिशा की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। ओडिशा की एक आदिवासी बेटी राष्ट्रपति बनी हैं, जिससे ओडि़शा के साथ ही आदिवासियों का सम्मान बढ़ा है, जबकि बीजद के 25 साल के शासन में मुख्यमंत्री पटनायक ने ओडि़शा को 50 साल पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने अब नवीन बाबू को अलविदा कहने का मन बना लिया है। पुरी में भाजपा रिकॉर्डतोड़ मतों से
जीतेगी। ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री भाजपा नेता और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगे।

रायपुर,16 मई 2024 (ए)। छाीसगढ़ में चुनाव खत्म होते ही भाजपा के दिग्गज नेताओं ने ओडिशा में पूरे दमखम से प्रचार शुरु कर दिया है। इस समय ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। चुनाव में जनता का विश्वास जीतने के लिए भाजपा ने पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत को पुरी लोकसभा सीट के लिए प्रचार करने की जिम्मेदारी दी सौंपी है। बता दें,भाजपा ने पुरी लोकसभा सीट से लोकप्रिय नेता संबित पात्रा और पुरी के विधानसभा सीट से विधायक जयंत कुमार सारंगी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं विधायक राजेश मूणत ने ओडिशा में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा है कि, ओडि़शा में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

मूणत ने कहा,कि पुरी में भाजपा के विपक्षी दलों ने अभी से हार स्वीकार कर ली है। बीजेडी के खेमे में निराशा का माहौल है, तो वहीं कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी सुचारिता ने चुनाव लड़ने से किया इनकार करके भाजपा की जीत पहले ही तय कर दी है। राजेश मूणत ने बताया कि ओडि़शा में भारतीय जनता पार्टी का संगठन बेहद मजबूत है। आगामी 20 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा का दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी 20 मई (सोमवार) को पुरी में रोड शो करेंगे,इसको लेकर आमजनों में बेहद उत्साह देखा जा रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply