Breaking News

रायपुर,@छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बदरा,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Share


रायपुर,10 मई 2024 (ए)। छाीसगढ़ में बीते दिनों बदली और बारिश के चलते प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिली। अब मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक्टिव 3 सिस्टम के चलते आज शुक्रवार को बिलासपुर और सूरजपुर संभाग में आंधी-तू्फान के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज प्रदेश के अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी। आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि 2 दिनों के बाद प्रदेश के तापमान में अधिक वृध्दि होगी और 15 मई के बाद प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी।
बीते दिन प्रदेश का मौसम ऐसा रहा…
बता दें, बुधवार को राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में तेज बारिश के चलते तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट देखी गई। गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान रायगढ़ में 40.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 19.9 डिग्री दर्ज की गई। राजनांदगाँव में 39 डिग्री और बिलासपुर में 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply