Breaking News

अंबिकापुर@करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Share

अंबिकापुर, 09 मई 2024 (घटती-घटना)। मवेशियों से फसल बचाने के लिए लगाए गए तरंगित तार की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चिंता केरकेट्टा पति जशिन केरकेट्टा (38) दरिमा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह 8 मई को पति व बच्चे के साथ मछली मारने जा रही थी। रास्ते में रामधनी अपने खेत में मवेशियों से फसल बचाने के लिए तरंगित तार लगा रखा था। चिंता केरकेट्टा उसी रास्ते से जा रही थी और तरंगित कार को हाथ से पकड़ ली। इससे वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply