Breaking News

रायपुर@जग्गी हत्याकांड मामले में फिरोज सिद्दीकी को मिली राहत

Share


रायपुर,08 मई 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ के चर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट से दोषी ठहराए गए फिरोज सिद्दीकी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के आर्डर पर उन्हें रायपुर कोर्ट लाया गया, जहां उन्होंने दो बॉन्ड और दो जमानतदार प्रस्तुत किया। दरअसल फि़रोज़ सिद्दीकी ने सुप्रीम कोर्ट में जग्गी हत्याकांड में सजा के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिस पर उन्हें जमानत का लाभ देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दो जमानतदारों के साथ जिला अदालत से जमानत लेने की अनुमति दी। याचिका में सिद्दीकी ने खुद को बेगुनाह और निर्दोष बताया था।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply