Breaking News

रायपुर@पप्पू ढिल्लन एसीबी की न्यायिक रिमांड में भेजे गए जेल

Share


रायपुर,08 मई 2024 (ए)।
दुर्ग जिले में शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को 16 मई तक जेल भेजा गया है। ढिल्लन और विजय भाटिया के घर एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीमों ने छापेमारी की थी।एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीमें बुधवार सुबह करीब 4-5 गाडि़यों में भिलाई नेहरू नगर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि टीम पंचनामा कार्रवाई कर सील किए गए कमरों और अलमारी की तलाशी ले रही है। इसके बाद जो भी दस्तावेज या सबूत मिलेंगे, उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले एसीबी ने पप्पू के घर में कई अलमारी और कमरों को सील कर दिया था। पिछली बार छापेमारी के दौरान सुपेला पुलिस ने विदेशी शराब जब्त कर आरोपी जसजीत ढिल्लन को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे नोटिस देकर छोड़ा गया था। ये चौथी बार है जब पप्पू ढिल्लन के घर में एसीबी की छापेमारी कीहै। इससे पहले ईडी की टीम भी यहां छापा मार चुकी है।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ में 7,854 करोड़ की नई दोहरी रेल लाइन परियोजना को मिलेगी रफ्तार

Share रायपुर,24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में रेल संपर्क और माल परिवहन को मजबूत बनाने के …

Leave a Reply