Breaking News

कोतवाली पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई

Share

राजा मुखर्जी-


कोरबा 22 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।इन निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में नगर निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस सतत करवाई कर रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 21.09.2021 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि राज उर्फ मंगल मरावी शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण किया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में अपराध क्रमांक 911/2021 धारा 376 भा. द. वि. का अपराध कायम कर आरोपी की तलाश की जा रही थी. मुखबिर के जरिए सूचना मिला की आरोपी सीतामढ़ी मछली मार्केट के पास घूम रहा है की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक श्री सनत सोनवानी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पूरन सिंह बघेल, आरक्षक दिलेर सिंह मनहर एवं कवल चंद्रा की सक्रिय भूमिका रही।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply