Breaking News

खड़गांव,@खड़गांव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आए ग्रामीणों को लाठी डंडा से पीटा जाना घोर निंदनीय : राजेश दुबे

Share

खड़गांव, 05 मई 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश महामंत्री एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी राजेश दुबे अधिवक्ता ने ग्राम खड़गांव में मुख्यमंत्री की सभा में आए ग्रामीणों को लाठी डंडे से पीटे जाने की घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सभा में शामिल होने वाले लोगों मारने पीटने की घटना एक परंपरा सी बन गई है, पूर्व में मुख्यमंत्री श्री साय के अंबिकापुर में हुए कार्यक्रम में एक पत्रकार के साथ मारपीट की घटना हुई और अब खड़गांवा में मुख्यमंत्री की सभा में आए ग्रामीणों की लाठी डंडे से पिटाई होने की घटना सामने आई है जो बेहद निंदाजनक एवं शर्मनाक घटना है। साा के मद में चूर भाजपा इस बात को भूल चुकी है कि जनता ही जनार्दन होती है, साा का अहंकार टूटते समय नहीं लगता ,जनता हिसाब करने को तैयार बैठी है।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply