Breaking News

रायपुर,@छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में भीषण गर्मी से मचेगा लू का कहर

Share


2-3 डिग्री बढ़ सकता है तापमान
छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में लू का अलर्ट, 2-3 डिग्री बढ़ सकता है तापमान रायगढ़ सबसे ज्यादा गर्म
रायपुर,03 मई 2024(ए)। छत्तीसगढ़ में गर्मी तपती जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में रायगढ़, जांजगीर, राजनांदगांव और कांकेर जिले में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले 4 दिन में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया है।प्रदेश में पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रायगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री बलरामपुर में रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के के 10 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर है। बता दें​ कि छत्तीसगढ़ में मई में तापमान 43 से 44 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। इस साल भी मई माह महीने तापमान इतना ही रहने का अनुमान है। हालांकि ला नीना के असर से हीट वेव यानी लू के दिन भी तीन से चार दिन ही रहेंगे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply