Breaking News

रायपुर@पूर्व सीएम बघेल ने खाया बोरे बासीसोशल मीडिया पर शुरु किया कैंपेन

Share

रायपुर,01 मई 2024(ए)। राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने रायगढ़ में बासी खाकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है ।
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेट्फॉर्म एक्स पर पूर्व सीएम ने राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से बोरे-बासी खाते हुए फोटो-वीडियो को हैशटैग के साथ शेयर करने की भी अपील की है। बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने अपने कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में मजदूर दिवस को ‘बोरे बासी दिवस’ घोषित किया था।
पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित कांग्रेस नेताओं ने खाई बासी
कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकाल से आज के दिन को बोरे बासी दिवस के रूप में मनाने की परंपरा को जारी रखा हुआ है। आज पर्ू्व सीएम के अलावा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने भी अपने-अपने परिवार के साथ बासी का आनंद लिया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर कैंपेन का हिस्सा बनते हुए मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
क्या होता है बोरे और बासी
छत्तीसगढ़ राज्य में अधिकतम मजदूर बोरे और बासी का सेवन करते हैं. दरअसल,चांवल को पका कर उसे पानी में भिगा दिया जाता है और इसे आम के आचार या टमाटर की चटनी के साथ खाया जाता है। वहीं बासी रात में पके हुए चांवल को पानी में भिगाकर रखा जाता है और सुबह आचार, सब्जी या चटनी के साथ इसका सेवन किया जाता है। आपको बता दें, गर्मियों के दिन में बासी का सेवन करन काफी सेहतमंद होता है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply