Breaking News

रायपुर@श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने श्रमिकों के जज्बो को किया नमन

Share

सीएम साय ने श्रमिकों के साथ खाया बोरे बासी
रायपुर,01 मई 2024(ए)। राजधानी रायपुर के गांधी चौक में मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित ‘कामगारों का सम्मान समारोह’ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान सीएम साय ने श्रमिकों के साथ बोरे बासी भी खाया। वहीं मुख्यमंत्री ने श्रमिक दिवस की सभी श्रमिकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के साथ भोजन करने का मौका मिला। यहां श्रमिकों को 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलता है।
रमन सरकार के दौर से यह योजना शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया भारत सरकार में 2 साल लेबर मिनिस्टर के रूप में काम किया। मैं गांव का रहने वाला हूं, श्रमिकों की समस्या हम समझते हैं। इतना कोई नहीं समझ पाएगा। ये झोपड़ी में रहकर लोगों के लिए महल बनाते हैं। श्रमिकों को नमन करता हूं, हमारा विकास इन्हीं पर टिका है।
खड़गे के बयान पर पलटवार
मल्लिकार्जुन खड़गे के राम और शिव को लड़ाने वाले बयान पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है. पूरे देश और छत्तीसगढ़ में जनता का विश्वास खो चुकी है। मुद्दे से भटक गए हैं और कुछ भी बोल रहे हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply