Breaking News

बीजापुर@कांग्रेस विधायक को बीजेपी नेता ने बताया नक्सली समर्थक

Share


बीजापुर,27 अप्रैल 2024 (ए)।
कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा नेता पर रपटा निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते ही बीजापुर की राजनीति गरमागई है। दोनों पक्षों ने वार पर पलटवार शुरू कर दिया है। विधायक के आरोप पर भाजपा नेता अजय सिंह ने तल्ख जबाब देते विधायक को विकास विरोधी और नक्सली समर्थक बताया है।
कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा नेता अजय सिंह पर 49 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने गुरुवार को जिला प्रशासन से शिकायत भी की है। दरअसल शुक्रवार को बीजापुर कांग्रेस पार्टी के विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर कांग्रेस भवन में एक प्रेस वार्ता रखी थी, जिसमें विधायक ने भाजपा नेता अजय सिंह पर चिन्नागेलूर में बन रहे 49 लाख के रपटा पर भृष्टाचार का आरोप लगाया है।
विक्रम मंडावी ने कहा, जो रपटा बन रहा है उसकी लंबाई में कमी है, न सही तरीके से इस रपटा का निर्माण किया गया। यह रपटा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। इसकी शिकायत हमने कलेक्टर से की है। अगर जांच नहीं होगी और दोषियों पर जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगी तो हम और हमारी कांग्रेस पार्टी की टीम चिन्नागेलूर के उस स्थल में जाकर धरने पर बैठेंगे।
विधायक के आरोप पर जुबानी हमला बोलते अजय ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने विधायक अधूरे निर्माण के बावजूद भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे। चिन्ना गेल्लूर से तर्रेम मार्ग पर तोयानाला में रपटा एवं एपरोच रोड निर्माण कार्य जिला निर्माण समिति से कराया जा रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply