अंबिकापुर,27 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियों को लेकर अंबिकापुर में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सरगुजा संभाग के दौरे पर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष बैज चुनाव से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार की तैयारियों का जायजा भी ले रहे हैं। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार सहित भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधा है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब-जब भारतीय जनता पार्टी असफल होती है तो कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाने का काम करती है। साथ ही कहा की भाजपा ने पूर्व में कहा था कि महंगाई कम करेंगे। 2 करोड लोगों को नौकरी देंगे, क्यों नहीं हुआ ? वही काला धन भी आज तक नहीं ला पाए। सिर्फ नाकामी को छुपाने के लिए इस तरीके का बयान बाजी प्रधानमंत्री करते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ 5 महीने का सवाल नहीं है। सवाल तो 10 साल का है। यह चुनाव देश का चुनाव है। इन 10 सालों में प्रधानमंत्री ने क्या किया ? उन्होंने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री के खिलाफ माहौल चल रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार जिस तरह से जनता से झूठ बोलकर साा में आई है चार महीना में जनता के हित में किसी तरह का कोई भी काम नहीं हुआ है। भाजपा के सरगुजा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के लिए उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा से पूछना चाहिए कि किस आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर हुआ था, उन्हें भ्रष्टाचारी कहा गया। दम है तो वे भाजपा से सवाल पूछें। भाजपा- आरएसएस डंडे के दम पर चलती है, कोई सवाल नही कर सकता है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए। अगर कोई हेटस्पीच की बात करते हैं तो कांग्रेस के लोगों पर तत्काल कार्रवाई होती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोगों पर हेट स्पीच के मामले में किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। ऐसे में लगता है कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के दबाव में काम कर रही है। चुनाव आयोग को एक समान तरीके से सभी दलों को देखना चाहिए। उन्होंने छाीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीट में भाजपा से बेहतर परिणाम आने की बात कही है। बैज ने स्टार प्रचारक के रूप में कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी के सरगुजा आने की संभावना जताई हैं। जिसकी तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर भी जारी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur