Breaking News

रायपुर@हथियारबंद लोगों ने शराब दुकान से लूटा 30 लाख

Share


सुरक्षा व्यवस्था पर लगा प्रश्रचिन्ह
रायपुर,25अप्रैल 2024(ए)। जिले के सरहद क्षेत्र पाली थाना अंतर्गत बुधवार की देर रात हथियार के दम पर शराब दुकान में लूटपाट हो गई। पुलि ने अपराध दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था और जगह-जगह पर की जाने वाली जांच और चेकिंग के बीच अज्ञात लुटेरों ने इस दुस्साहस को अंजाम दिया है। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि पाली मुख्य बाजार से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित एवं नेशनल हाईवे से लगे हुए क्षेत्र में संचालित देशी शराब दुकान में रात 9 से 10 बजे के मध्य अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोक पर करीब 30, 0000 (तीस लाख) शराब बिक्री की राशि लूट लिया है। वारदात के बाद लुटेरे वहां से भाग निकले। इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने लुटेरों की धर पकड़ के लिए नाकाबंदी और सघन जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर पाली में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग गया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply