Breaking News

रायपुर@पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को 5 दिन ईडी को रिमांड पर सौंपा

Share


रायपुर,24 अप्रैल 2024 (ए)।
आबकारी घोटाले मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को 5 दिन ईडी को रिमांड पर सौंपा। यानि 29 अप्रैल तक ईडी अनिल टुटेजा से पूछताछ कर सकेगी। उसके बाद पीएमएलए कोर्ट में पेश करना होगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला केस में 8 अप्रैल को मनी लॉन्डि्रंग मामले में ईडी की ईसीआईआर को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके साथ ही अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश समेत 6 आरोपियों को राहत मिली थी। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही इस केस में एसीबी-ईओडब्ल्यू की एफ आईआर को अधार बनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने नई एफ आईआर दर्ज की है। इस मामले पर ईडी नए सिरे से जांच कर रही है।
ईडी ने अनिल टुटेजा की गिरफ्तारी में कई आधार बताए हैं। करीब 16 पन्नों पर ईडी ने ग्राउंड ऑफ अरेस्ट का ब्योरा दिया है। ईडी ने कहा है कि शराब घोटाले में अनवर ढेबर ने सिंडिकेट बनाया और उस सिंडिकेट को सबसे ज्यादा पावर अनिल टुटेजा से मिलती थी, जो कंट्रोलर की भूमिका में थे। ईडी ने उन्हें आर्किटेक्ट ऑफ लिकर स्कैम बताया है। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने लोगों को समंस भेजना भी शुरू कर दिया है। ईओडब्ल्यू की ओर से की गई एफ आईआर में 70 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि फ्रेश ईसीआईआर भी वही नाम शामिल हैं। ईडी सभी को पूछताछ करने के लिए समंस भेज रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply