Breaking News

रायपुर@हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

Share


रायपुर,23 अप्रैल 2024 (ए)।
नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर के प्रख्यात वैद्यराज हेमचंद मांझी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि 5 दशकों से ज्यादा समय से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों को प्राकृतिक और किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे अबूझमाड़ के प्रख्यात वैद्यराज श्री हेमचंद मांझी जी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के हाथों से पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनका निःस्वार्थ सेवाभाव हम सबके लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है।
नारायणपुर के छोटे डोंगर में जन्मे हेमचंद मांझी उस समय से लोगों का इलाज कर रहे हैं जब उस क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं थी। अपने ज्ञान और सेवाभाव की बदौलत उन्होंने लोगों का इलाज शुरू किया और 5 पिछले दशकों से मरीजों का उपचार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों एवं विदेशों में रहने वाले पीडç¸त मरीज भी छोटे डोंगर पहुंचकर इलाज कराते हैं। जब हेमचंद मांझी को पद्म श्री पुरस्कार की घोषणा हुई थी तब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास में आमंत्रित कर उनका सम्मान किया था।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ऑपरेशन क्लीन जारी : इंजेक्शन से महुआ शराब तक लगातार कार्रवाई,लेकिन क्या नशे के असली सरगना अब भी पकड़ से दूर?

Share 24 घंटे में सप्लायर तक पहुंची टीम,अब गंगापुर में 200 किलो महुआ लाहन और …

Leave a Reply