Breaking News

रायपुर,@कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर ठग रही,

Share


सीएम विष्णुदेव बोले-कांग्रेस को गरीबों की आह लगी


रायपुर,21 अप्रैल 2024 (ए)।
कांग्रेस सरकार ने 18 लाख गरीबों को आवास नहीं दिया। कई लोगों के मकान अधूरे के अधूरे रह गए। इसलिए कांग्रेस को गरीबों की आह लगी। जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। जबकि हमारी सरकार ने वादे के मुताबिक शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन 18 लाख गरीबों के आवास को स्वीकृति दी। क्योंकि हमारी नीति भी ठीक है, नियत भी ठीक है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने महासमुंद-बसना में एक विशाल जनसभा को किया सम्बोधित
उन्होंने कहा कि 10 वर्षों की मोदी सरकार, 15 वर्षों की रमन सरकार, अभी 3 महीने की हमारी सरकार की ऐसी कोई भी योजनाएं नहीं होंगी जो हर घर तक न पहुंची हो। मोदी और भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक घरों के लोगों को मिला है। सीएम साय ने प्रदेश में 46 प्रतिशत मत और 54 सीटों के साथ हुई भाजपा की बम्पर जीत के लिए जनता का विशेष आभार जताया। में जो बचे वादे हैं उनको भी सांय-सांय पूरा करने की बात कही।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply