Breaking News

अंबिकापुर,@चोरी की बाईक के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,19 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। चोरी की बाइक के साथ गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार रईस अंसारी अजिरमा का रहने वाला है। 16 अपै्रल को इसकी बाइक अजिरमा स्थित दुकान के बाहर से चोरी हो गई थी। वह मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अंकित यादव उम्र 23 वर्ष निवासी सुभाषनगर गांधीनगर हाल मुकाम माईनस कॉलोनी बिश्रामपुर सूरजपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से चोरी की बाइक जत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply