अंबिकापुर,19 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)।गर्मी अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह आठ बजे तक तो थोड़ी राहत थी लेकिन इसके बाद सूर्यदेव की तीखी किरणों का सामना करना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। सुबह 10 बजते-बजते गर्म हवा भी शुरू हो जा रही है। ऐसे में लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। मौसम के रूख को देखते हुए लोग घरों में दुबके रहे। धूप की तल्खी व गर्म हवा के प्रकोप से न सिर्फ मनुष,बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। वहीं अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात में भी अब गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। पंखे बेअसर साबित हो रहे हैं। लोग अब कुलर व एसी का सहरा ले रहे हैं। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार अप्रैल के महीने में उार छाीसगढ़ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री की सीमा को पार करता ही है। विशेषतया अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में सूर्य की किरणें तीक्ष्ण, शुष्क और चिलचिलाहट भरी होती है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता से नमीयुक्त बादलों की आवाजाही बनी हुई थी जिसके कारण कई इलाकों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई थी और वातावरण का तापमान सामान्य के नीचे बना हुआ था। अब वातावरण में कोई उल्लेखनीय व्यवधान इस समय नहीं है और लगातार पश्चिमी और पश्चिमोारी हवाएं ही इन क्षेत्रों में आ रही हैं, जिससे धूप की तपिस में लगातार वृद्धि हुई है। एक पछुआ इस समय जरूर सुदूर उार भारत पर प्रभावी जिससे अगले दो-तीन दिनों में बादलों की सघनता बढऩे की संभावना रहेगी परन्तु तापमानों में आंशिक गिरावट की ही संभावना रहेगी। सन 2023 में अप्रैल में अधिकतम तापमान 40 की सीमा के ऊपर नहीं गया था। 18 अप्रैल 2023 को अप्रैल का उच्चतम अधिकतम 39.8 था। जबकि 2022 में अप्रैल के 15 दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इस के ऊपर रहा था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur