अंबिकापुर,19 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। नाबालिग लडक¸ी को घर में अकेला छोडक¸र परिवार वाले बाहर गए थे। इधर एक युवक ने लडक¸ी को अपहरण कर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 14 अपै्रल को एक परिवार अपनी नाबालिग लडक¸ी को घर में छोडक¸र बाहर गया था। 17 अपै्रल को वापस लौटा तो उसकी नाबालिग बेटी नहीं थी। आस-पास पता करने पर उसका कहीं पता नहीं चला तो वह मामले की रिपोर्ट उदयपुर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 363 कायम कर बालिका की तलाश कर रही थी। मामले में पुलिस ने सुखलाल उम्र 20 वर्ष निवासी बड़ेगांव मुड़ापारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह लडक¸ी का अपहरण करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कजे से नाबालिग लडक¸ी को बरामद किया है। नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी जबरन उसे बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था और उसके साथ बलात्कार भी किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 366, 376 (2) (ढ) एवं पोक्सो एक्ट की धारा 5, 6 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur